ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरतिरंगा निर्माण करने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत

तिरंगा निर्माण करने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत

कानपुर देहात। हिन्दुस्तान संवाद गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जनकल्याण समिति के संरक्षक...

तिरंगा निर्माण करने वाले बच्चों को किया पुरस्कृत
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरTue, 26 Jan 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर देहात। हिन्दुस्तान संवाद

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जनकल्याण समिति के संरक्षक बिपिन दीक्षित ने तिरंगा निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन कर स्कूली बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत की। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार का वितरण किया।

बच्चों में राष्ट्र प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव व आस्था प्रकट करने के उद्देश्य से अधिवक्ता विपिन चन्द्र दीक्षित ने सोमवार को बच्चों की तिरंगा निर्माण प्रतियोगिता में कहा कि बच्चों को अपने राष्ट्रीय प्रतीकों से परिचित कराकर उनमें एकता अखंडता की भावना का बचपन में ही समावेशन और संवर्धन करके एक भारत श्रेष्ठ भारत को विश्व पटल पर उकेरने का काम हम सब कर सकते हैं। तिरंगा निर्माण की अनूठी प्रतियोगिता से बच्चों में ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह चौहान ने की। तिरंगा प्रतियोगिता के विजेताओं में जूनियर सिठमरा की प्रियंका प्रथम, दीक्षा यादव द्वितीय,नेहा यादव तृतीय दीपेश कुमार चतुर्थ,कर्मयोगी विद्यालय के नैतिक, साक्षी , आदर्श दीक्षित सातवें,प्रान्शी देवी पाल सहित दस बच्चों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी शैलेश दीक्षित,राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त कैलाश नाथ पाल,हरिनारायण पाठक सरला,गोपीकिशन आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें