पार्क की बदहाली के खिलाफ गंदगी में उतरे बच्चे
Kanpur News - कानपुर, प्रमुख संवाददाता निराला नगर स्थित राधा कृष्ण पार्क की बदहाल स्थिति के खिलाफ

कानपुर, प्रमुख संवाददाता निराला नगर स्थित राधा कृष्ण पार्क की बदहाल स्थिति के खिलाफ बच्चे उतर आए। क्षेत्रीय लोगों के साथ सालों से उपेक्षा के कारण पार्क को बदहाल स्थिति से निकालने की मांग की। स्कूल ड्रेस में गंदगी के बीच खड़े होकर नारे लगा रहे बच्चों ने हाथों में तख्तियां भी थाम रखी थी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पार्क की कई साल से सफाई नहीं हुई है, जिस वजह से कूड़े का ढेर लगा है। बच्चों और महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्क में आवारा जानवरों का जमावड़ा बना रहता है।कांग्रेस नेता विकास अवस्थी ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम में कई बार शिकायत की।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी समस्या के निदान की मांग की गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। नगर निगम की उदासीनता के चलते आक्रोश है। लेकर आज क्षेत्रीय नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मोहित सविता, मनोज सविता, अजय कुमार, राकेश मिश्रा, दीपक खत्री, आनंद साहू, अखिलेश अग्निहोत्री, लोकनाथ चौहान, गोपाल द्विवेदी, सुरेश अग्निहोत्री, दिनेश दुबे आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


