Kanpur News: सर्पदंश से मासूम बच्ची की मौत

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर देहात में बारिश के दौरान एक सात साल की बच्ची, खुशी, सर्पदंश का शिकार हुई। घटना के बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अकबरपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना गांव में कोहराम मचा गई, और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Kanpur News: सर्पदंश से मासूम बच्ची की मौत

Kanpur News: कानपुर देहात। बारिश में जहरीले सापों का खतरा बढ़ता जा रहा है। डेरापुर थाना क्षेत्र के कांधी की मडैया गांव की सात साल की एक बच्ची की सर्पदंश से हालत बिगड़ गई। परिजन उसको गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम कांधी की रहने वाली सात वर्षीय खुशी बुधवार रात में घर के अंदर लेटी थी। मध्यरात्रि में सोते समय सर्पदंश से उसकी हालत बिगड़ गई।

परिजन उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां से परिजन उसको झाड़-फूंक कराने के लिए अपने साथ ले गए। इससे उसकी हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई। गुरुवार दोपहर में परिजन उसको फिर से मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां मौजूद डॉ. निशांत पाठक ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से उसकी मां बदहवास हो गई। अस्पताल से भेजी गई सूचना पर डेरापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर डेरापुर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने सर्पदंश से घटना होने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: सर्पदंश से मासूम बच्ची की मौत