Kanpur News: महिला से दुष्कर्म करने वाले को दबोचा
Kanpur News: चौबेपुर क्षेत्र में एक गांव की महिला से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे 21 वर्षीय रचित गौतम को पुलिस ने बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि करीब एक माह पहले वह महिला के घर में घुसा, उसके दो वर्षीय बेटे को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी और महिला के साथ जबरदस्ती की। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

Kanpur News: चौबेपुर। चौबेपुर क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसे युवक ने एक माह पहले दो साल के मासूम को जान से मारने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया था। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा था। उसे पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। चौबेपुर हकीम नगर का रहने वाला दुष्कर्म आरोपित 21 वर्षीय रचित गौतम क्षेत्र के एक गांव में महिला को घर पर अकेला पाकर घुस गया और जबरदस्ती करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके दो साल के मासूम बेटे को गोद में उठा कर छत से फेंकने की धमकी दी। मासूम को बचाने के लिए मां सहम गई।
आरोपित ने पहले महिला को पीटा फिर मासूम के सामने महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर चौबेपुर थाने में रचित गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली गांव के पास देसी जिम पुलिया के पास दुष्कर्म का आरोपित रचित खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित को दबोच लिया। चौबेपुर इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि आरोपित को जेल भेजा गया है।

