पत्नी दो तो ‘डबल फैमिली’, पति दो हों तो ‘एक दंपति’

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

संजय पाण्डेय कानपुर। जनगणना के लिए भरे जाने वाले फॉर्म में कई सवाल और सही

पत्नी दो तो ‘डबल फैमिली’, पति दो हों तो ‘एक दंपति’

कानपुर। जनगणना के लिए भरे जाने वाले फॉर्म में कई सवाल और सही विकल्प अचरज भरे हैं। 34 सवालों में से एक सवाल यह भी है कि आपकी पत्नी कितनी हैं? अगर पत्नी दो होंगी तो ‘डबल फैमिली’ यानी दो दंपति का विकल्प भरना होगा। अगर एक महिला के दो पति हों तो ‘सिंगल फैमिली’ यानी एक दंपति माना जाएगा। हकीकत यह है कि किसी भी परिवार में दंपति की गणना पत्नी की संख्या से ही निर्धारित होगी। जितनी पत्नियां, उतने ही दंपति। परिवार में अगर दादा-दादी, पिता-माता और पुत्र-बहू हों तो इसका मतलब यह नहीं कि मुखिया वही होगा जो बड़ा होगा। यानी जरूरी नहीं है कि दादा या पिता ही मुखिया हों, कोई भी हो सकता है। परिवार के सदस्य जिसे मुखिया बताएंगे, वही फॉर्म में भरा जाएगा。

महिला भी हो सकती परिवार की मुखिया

जनगणना के लिए फॉर्म पूरी स्टडी के साथ तैयार किया गया है। भले ही परिवार में चाहे जितने पुरुष और चाहे जितने उम्रदराज लोग हों, अगर उन्होंने यह कहा कि उनकी बहू, पत्नी, दादी या पुत्री मुखिया है तो उसका ही नाम भरा जाएगा। यानी परिवार की मुखिया उस परिवार की कोई भी महिला हो सकती है। मुखिया के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है।

नौकर आपके साथ भोजन कर रहा तो सदस्य

इस जनगणना की एक खास बात और है कि अगर नौकर आपके घर में ही आपके साथ या आपके किचेन से भोजन कर रहा हो तो उसे आपके परिवार का सदस्य माना जाएगा। फॉर्म में उसका भी नाम अंकित करना होगा। दूसरी खासियत यह है कि अगर चार दोस्त एक साथ कमरे में रहते हैं तो एक परिवार माने जाएंगे। यानी एक ही परिवार के सदस्य। उस परिवार का मुखिया कोई भी दोस्त हो सकता है।

अगर दुकान में परिवार सो रहा तो घर नहीं

अगर किसी भी दुकान में कोई परिवार सो रहा हो तो उसे कमरा या घर नहीं माना जाएगा। कमरे के आगे शून्य अंकित किया जाएगा। बरामदा, गैलरी और छज्जे को भी कमरा नहीं माना जाएगा। परिवार को सोने के लिए कमरा ही जरूरी माना गया है। इससे आवासीय गणना भी जाएगी। यह पता चल सकेगा कि कितने परिवारों के पास कमरा नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या जनगणना में पत्नी की संख्या पूछी जाती है?
हाँ, जनगणना के फॉर्म में पूछा जाता है कि आपकी पत्नी कितनी हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।