Celebration of Sant Ravidas Jayanti with Grand Procession in Kanpur संत रविदास स्मृति महोत्सव पर शोभायात्रा 12 फरवरी को, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsCelebration of Sant Ravidas Jayanti with Grand Procession in Kanpur

संत रविदास स्मृति महोत्सव पर शोभायात्रा 12 फरवरी को

Kanpur News - कानपुर में 12 फरवरी 2025 को संत रविदास जयंती समारोह समिति द्वारा रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा महात्मा गांधी इंटर कॉलेज विजय नगर से शुरू होकर विभिन्न स्थानों पर जाएगी। समारोह में...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSun, 29 Dec 2024 08:49 PM
share Share
Follow Us on
संत रविदास स्मृति महोत्सव पर शोभायात्रा 12 फरवरी को

कानपुर। संत रविदास जयंती समारोह समिति 12 फरवरी 2025 बुधवार को रविदास जयंती पर महात्मा गांधी इंटर कॉलेज विजय नगर से शोभायात्रा निकालेगी। रविवार को डॉ. आंबेडकर पार्क विजय नगर में हुई बैठक में समिति के अध्यक्ष राधेश्याम भारतीय ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर संत रविदास स्मृति महोत्सव मनाया जाएगा। यात्रा विजय नगर से शुरू होकर संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम बेनाझाबर ईदगाह और नाना राव पार्क फूलबाग के मेले में शामिल होकर समाप्त होगी। यहां मुख्य अतिथि बीपी अंबेडकर, गौतम कुमार अंबेडकर, धनीराम पैंथर, आरसी धीमान, एसपी टेकला, शिव कुमार कुरील, डॉ. सुनील दोहरे, नवीन चंद्र यादव, डॉ. सुभाष चंद्रा, प्रशांत दोहरे, राकेश बादल, मुन्ना हजारिया, शेष राम भारती, वि. राम गौतम, मनोज कुमार बौद्ध आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।