Kanpur News: श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाशोत्सव
Kanpur News: कानपुर में गुरु ग्रंथ साहिब का 'पहला प्रकाश पर्व' श्रद्धा से मनाया गया। मुख्य समारोह जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब में आयोजित हुआ, जहां संगत ने लंगर का आनंद लिया। समारोह में कई महत्वपूर्ण व्यक्ति उपस्थित रहे। विभिन्न गुरुद्वारों में भी कीर्तन और अरदास का आयोजन किया गया।

Kanpur News: कानपुर। गुरु ग्रंथ साहिब का 'पहला प्रकाश पर्व' गुरुद्वारों में श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। मुख्य समारोह जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब में हुआ। यहां पाकिस्तान से वर्ष 1947 में लाई गई हस्तलिखित आदि बीड साहिब के संगत को दर्शन कराए गए। हडारों की संगत ने लंगर भी छका।
समारोह के मुख्य समारोह
गुरुद्वारा कलगीधर, गुरुद्वारा श्री चंद्र दरबार और गुरुद्वारा सत्संग सभा साकेत नगर में भी समारोह हुए। गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब में गुरुद्वारा पजौखरा साहिब से आए कथावाचक ज्ञानी सिमरनजीत सिंह ने प्रकाश पर्व और श्री गुरुग्रन्थ साहिब जी व आदि बीड भाई बन्नो साहिब जी के बारे में विस्तार से बताया। गुरु अर्जुन देव जी महाराज जी ने पहला प्रकाश कराया था, इसके बारे में विस्तार से बताया।
संगीत और लंगर
हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर से आए भाई गुरदेव सिंह ने रसना रसन पदार्थ बहु सागर भरया राम..का गायन कर संगत को निहाल किया। हजारों की संगत ने गुरु का अटूट लंगर छका। सरदार हरमिंदर पाल सिंह और सरदार हरप्रीत सिंह छाबड़ा को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रधान सुरेंद्र जीत सिंह, जरनल सेक्टेरी अजीत सिंह भाटिया, परमजीत सिंह बाबी, जसवंत सिंह, अमरजीत सिंह, कवलंबीर सिंह, लवली सिंह, बलजीत सिंह, कंवलजीत सिंह मानू, जसपाल सिंह, दलजीत सिंह, परविंदर सिंह, अमरिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
गुरमति समागम
गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा ब्लॉक-11, गोविन्दनगर में दो दिवसीय महान गुरमति समागम के पहले दिन शनिवार को सुखमनी साहिब व नितनेम का पाठ, कीर्तन व कथा हुई। 50 लोगों ने सहज पाठों की समाप्ति हुई। पंज प्यारों ने गुरुद्वारा बिल्डिंग की विस्तारीकरण की नींव भी रखी गई। भाई योगिंदर सिंह जी, भाई रकम सिंह, ज्ञानी चरन जीत सिंह ने संगत को निहाल किया। यहां सरदार सतनाम सिंह, दविंदर सिंह, दिलीप सिंह मल्होत्रा, जसबीर सिंह, अमरजीत सिंह, टीपी सिंह सोनू, इंदरदीप सिंह, सतनाम सिंह भाटिया, इंद्रपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
कीर्तन और प्रसाद वितरण
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा साकेत नगर में स्त्री सत्संग सभा व संगत ने कीर्तन व सुखमनी साहिब जी का पाठ किया। हजूरी रागी भाई रकम सिंह ने आज्ञा भई अकाल की तभै चलायो पंथ, सब सिखन को हुक्म है गुरु मान्यो ग्रंथ शबद का गायन कर संगत को निहाल किया। संगत को प्रसाद व लंगर छकाया गया। समाज की एकता के लिए अरदास की गई। यहां गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान अवतार सिंह भाटिया, महासचिव मंजीत सिंह चड्डा, सुरेंद्र पाल सिंह कालरा, गुरविंदर सिंह वासू प्रिंस, राजिंदर सिंह नीटा, आशू गांधी, गुरमीत सिंह, मंजीत सिंह ठुकराल, कुलजीत सिंह बिंद्रा, सुरजीत सिंह चड्ढा, बलविंदर सिंह वासन शंटी आदि मौजूद थे।
गुरुद्वारा श्री चंद्र दरबार में आयोजन
गुरुद्वारा श्री चंद्र दरबार में भाई गुरुदेव सिंह ने श्री गुरुग्रंथ साहिब के पहले प्रकाशोत्सव पर सच मंत्र तुम्हारा अमृत बाणी...सीतल पुरख दृष्टि सुजाणी.. आदि शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा प्रधान ज्ञानी त्रिलोचन सिंह ने श्री गुरु गोविन्द सिंह के उपदेश को अमल करने को कहा, बोले.. सब सिक्खन को हुक्म है गुरु मानयो ग्रंथ। ज्ञानी साहिब सिंह ने अरदास की। लंगर व प्रसाद वितरित किया गया। यहां सुरेश कालरा, शिव अरोड़ा, गोगी बेदी, राजकुमार लालडिनानी, परमजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, अमित बत्रा, गगन नरूला, मयंक मंगलानी, मंजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह रुहानी आदि मौजूद थे।

