रोगों के बेहतर इलाज से होम्योपैथी पर बढ़ा भरोसा
Kanpur News - रोगों के बेहतर इलाज से होम्योपैथी पर बढ़ा भरोसा रोगों के बेहतर इलाज से होम्योपैथी पर बढ़ा भरोसा रोगों के बेहतर इलाज से होम्योपैथी पर बढ़ा भरोसा

कानपुर। होम्योपैथी के जनक डॉ. क्रिश्चियन फेडरिक सैम्युल हैनीमैन की 271वीं जयंती पर जवाहर लाल नेहरू राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर में स्थापित हैनीमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। प्राचार्य प्रो. (डॉ) हर्षवर्धन सिंह भदौरिया ने कहा कि जटिल रोगों के बेहतर इलाज से होम्योपैथी पर आमजन का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। कई बीमारियों में रोगियों के जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि आयोजन में सक्रिय सहभागिता सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान परिसर में सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।
छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में विश्व होम्योपैथी सप्ताह के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। विश्व होम्योपैथी दिवस पर नेहरू नगर स्थित अंध विद्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। 100 से अधिक दृष्टिहीन बच्चों ने केक काटा। डॉ हेमंत मोहन ने कहा कि लंबे समय तक कोई भी रोग शरीर में पनप रहा है। इम्युनिटी बहुत कम है तो होम्योपैथी दवा बेहतर परिणाम दे सकती हैं। आनंद शुक्ला, इंद्रजीत सिंह, पुष्पा मोहन, डॉ आरती मोहन आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


