डाउनलोड करें 10वीं दूसरे चरण के प्रवेश पत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - डाउनलोड करें 10वीं दूसरे चरण के प्रवेश पत्र डाउनलोड करें 10वीं दूसरे चरण के प्रवेश पत्र डाउनलोड करें 10वीं दूसरे चरण के प्रवेश पत्र

डाउनलोड करें 10वीं दूसरे चरण के प्रवेश पत्र

कानपुर। सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा के चरण दो के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। स्कूल इसे डाउनलोड कर छात्र-छात्राओं को देंगे। प्राइवेट छात्र स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 15 मई से होनी है। बोर्ड ने छात्र-छात्राओं को सलाह दी है कि वे सोशल मीडिया पर परीक्षा सम्बंधी कोई जानकारी साझा न करें और न ही किसी तरह की अफवाहें फैलाएं। बोर्ड ने स्कूलों के प्रिंसिपलों को भेजी जानकारी में स्पष्ट किया है कि छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर 10 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। समय से पहुंचने के लिए छात्र-छात्राएं मौसम व यातायात संबंधी बाधाओं को पहले से समझ लें ताकि परीक्षा से वंचित न रह जाएं।

परीक्षा देने के लिए स्कूल यूनिफॉर्म पहन कर जाएं।छात्र-छात्राओं को सलाह दी गई है कि वे अपना स्कूल आई कार्ड, प्रवेश पत्र व स्टेशनरी जिसकी अनुमति मिली है, वे ही साथ ले जा सकते हैं। मोबाइल या किसी तरह का गैजेट आदि साथ ले जाना मना है। छात्रों को सलाह दी गई है कि परीक्षा से जुड़ी किसी अफवाह पर ध्यान न दें और न ही खुद ऐसा करें। किसी भी सोशल मीडिया पर सामग्री साझा न करें।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।