नर्वल में हरा पेड़ काटने पर मुकदमा

Feb 09, 2026 09:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - सरसौल के नर्वल में एक युवक पर हरे आम के पेड़ को काटने का आरोप लगा है। वन रक्षक भूपेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों की सूचना पर जांच की और पुष्टि की कि चांद नामक युवक ने पेड़ काटा। इसके बाद वन रक्षक ने नर्वल थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

नर्वल में हरा पेड़ काटने पर मुकदमा

सरसौल। नर्वल में हरा पेड़ काटने पर एक आरोपित के खिलाफ वनरक्षक की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। कानपुर रेंज नर्वल के वन रक्षक भूपेन्द्र सिंह के अनुसार प्रतापपुर गांव में आम का एक हरा पेड़ खड़ा था। जिसे महाराजपुर के गौरिहा गांव निवासी चांद नाम के युवक ने काट डाला। जिस पर उन्हें ग्रामीणों ने सूचना दी। इसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर जांच की तो आरोपित द्वारा पूरा पेड़ काट डालने की पुष्टि हुई। जिसके बाद उन्होंने आरोपित के खिलाफ नर्वल थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अखिलेश पाल ने बताया कि तहरीर पर अरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।