करांचीखाना में कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर के करांचीखाना में व्यापार में घाटा और मंदी के कारण 42 वर्षीय मनीष गुप्ता ने आत्महत्या कर ली। मनीष कोल्ड ड्रिंक और नमकीन के थोक कारोबारी थे। उनके छोटे भाई ने बताया कि व्यापार के कारण वह काफी दिनों से तनाव में थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

करांचीखाना में कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान

कानपुर, संवाददाता। करांचीखाना में व्यापार में घाटा व मंदा होने के चलते कारोबारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। करांचीखाना निवासी 42 वर्षीय मनीष गुप्ता कोल्ड ड्रिंक और नमकीन के थोक कारोबारी थे। परिवार में पत्नी कर्णिका और बेटा अरुण है। गुरुवार रात वह कमरे में सोने चले गए थे। इसके बाद शुक्रवार सुबह उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छोटे भाई मयंक ने बताया कि व्यापार मंदा होने की वजह से वह कई दिनों से परेशान चल रहे थे। इस कारण सुसाइड किया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्यों का संकलन किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।