डंपर से टकरा रेलिंग तोड़ बिधनू नहर में गिरी बस, 19 लोग बचाए गए

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में बिधनू क्षेत्र में एक बस डंपर से टकराने के बाद रामगंगा नहर में पलट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य किया और सभी फंसे कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। चालक मौके से फरार हो गया है।

डंपर से टकरा रेलिंग तोड़ बिधनू नहर में गिरी बस, 19 लोग बचाए गए

कानपुर । बिधनू में गुरुवार सुबह फैक्ट्री कर्मियों से भरी बस डंपर की टक्कर से अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में पलट गई। स्थानीय लोगों ने नहर में आधी डूबी बस की खिड़कियों को तोड़कर सभी फंसे कर्मियों को बाहर निकालकर बस की छत पर खड़ा किया। इसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सीढ़ी लगाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। मुहम्मदपुर निवासी चालक इंद्रपाल एक निजी बस में गुरुवार सुबह साड़-कुढ़नी से 19 फैक्ट्री कर्मियों को बैठाकर कानपुर देहात के रानियां स्थित ट्राईडेंट फैक्ट्री ले जा रहा था। बस बिधनू रामगंगा नहर पुल से गुजर रही थी, तभी सामने से आए तेज रफ्तार डंपर ने बस को टक्कर मार दी।

जिससे चालक ने स्टेरिंग से नियंत्रण खो दिया। जिससे बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। गनीमत रही कि नहर में पानी कम था। जिससे बस पूरी तरह डूब नहीं सकी।हादसे के बाद बस में सवार कर्मियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ मजदूरों ने हिम्मत दिखाते हुए बस की खिड़कियां तोड़ीं और बाहर निकलकर बस की बाडी पर होकर मदद के लिए आवाज लगाने लगे। तभी स्थानीय लोगों की भीड़ नहर में कूदकर बस की सभी खिड़कियां तोड़कर फंसे सभी कर्मियों को एक एक करके बाहर निकाल लिया। सभी को बस की बाडी पर खड़ा किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने नहर पुल से सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाहर निकाले गए कर्मियों में मुसाफा निवासी नरेश कुमार, चंदापुर निवासी सुरेश कुमार, कुढ़नी धर्मपुर निवासी आलोक, मुंदरी मोहम्मदपुर निवासी जमीर खान, मोहम्मदपुर निवासी रामनरेश, ढोहरपुर निवासी अभिषेक सिंह, मुसाफा निवासी दिनेश, मुसाफा निवासी धर्मेंद्र, धर्मपुर निवासी आदित्य, ढोहरपुर निवासी अमर सिंह, कुढ़नी धर्मपुर निवासी किशोर कुमार, कुढ़नी निवासी जीतपाल, चंदापुर निवासी नरसिंह, धर्मपुर निवासी अच्छेलाल, हाजीपुर चंदापुर निवासी सुनील और रातेपुर निवासी रविंद्र कुमार को सीएचसी बिधनू में भर्ती कराया गया। जहां किसी के गंभीर रूप से चोंट नहीं पाई गईं। पुलिस ने बस को क्रेन की मदद निकलवाने का प्रयास शुरू किया। घटना के बाद चालक इंद्रपाल मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि या कोई गंभीर नहीं है। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। चालक मौके से फरार हो गया है। तहरीर के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।