घर में घुसकर चोरों ने पार किए जेवर व नगदी
Kanpur News - कानपुर देहात के महमूदपुर खुर्द गांव में शुक्रवार रात एक घर में चोरी हो गई। चोरों ने परिवार के सोते समय अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और दस हजार रुपये नगद चुरा लिए। घटना का पता सुबह चला जब गृहस्वामी ने बिखरे सामान को देखा। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर खुर्द गांव में शुक्रवार रात में चोरों ने एक घर में घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व नगदी के साथ कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के समय परिजन सोते रहे और उनको चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गांव पहुंची पुलिस ने छानबीन करने के साथ संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू की है। महमूदपुर खुर्द गांव के रहने वाले गुफरान खेती किसानी करते हैं। शुक्रवार रात में वह खाना खाने के बाद घर क बाहर कमरे में आकर लेट गए थे।
जबकि उनकी पत्नी व बच्चे घर के अंदर दूसरे कमरे में लेटे थे। रात में चोरों ने घर मेंघुसकर एक अन्यकमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, दस हजार रुपये नगद व कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर वहां से आराम से निकल गए। वारदात के साथ परिजन सोते रहे और उनको इसकी भनक तक नहीं लगी। शनिवार सुबह सामान बिखरा हाने पर घटना की जानकारी हुई तो उनके घर में कोहराम मचगया। जानकारी होते ही उनके घर के बाहर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। गृहस्वामी ने घटना की सूचना कांधी चौकी में दी। इसके बाद गांवपहुंची पुलिस ने घटना की छनबीन करने के साथ परिजनों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर डेरापुर संजेश कुमार सिंह ने बताया कि महमूदपुर में हुई चोरी की सूचना पर छानबीन व संदिग्ध चोरों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


