कानपुर देहात में बौद्ध कथा की अनुमति स्थगित करने पर बवाल
Kanpur News - - रसूलाबाद तहसील में ढाई घंटे तक काटा हंगामा - गेट खोल एसडीएम ऑफिस में

-------------
फोटो परिचय-- 25 एकेबी 01 -- रसूलाबाद तहसील में हंगामा काटते बहादुरपुर गांव के ग्रामीण।
-------------
रसूलाबाद, संवाददाता।
रसूलाबाद क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में सोमवार से शुरू हो रही बौद्ध कथा की अनुमति अचानक स्थगित किए जाने पर बवाल हो गया। महिलाओं संग आयोजकों व दर्जनों लोगों ने करीब ढाई घंटे तक तहसील में हंगामा काटा। अधिकारियों व पुलिस से अभद्रता कर खरी खोटी सुनाई गई। एएसपी और एसडीएम ने कथा की डेट आगे बढ़ाने पर अनुमति देने का आश्वासन दे हंगामे को शांत कराया।
कथा की अनुमति स्थगित
रसूलाबाद क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में सोमवार से बौद्ध कथा होनी था। आयोजक कैलाश ने इसके लिए अनुमति भी ले रखी थी पर रविवार रात बाहरी लोगों के कथा में शामिल होने व माहौल खराब करने की सूचना के चलते प्रशासन ने इसे निरस्त कर दी। सोमवार सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यक्रम न करने की आयोजकों को जानकारी दी। इससे नाराज आयोजक, दर्जनों महिलाएं व आसपास गांवों से भीम आर्मी के लोग तहसील पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। बवाल की सूचना पर एएसपी आलोक प्रसाद, सीओ आलोक कुमार व इंस्पेक्टर शिवनारायण सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सुबह 11 बजे से शुरू हुआ हंगामा दोपहर एक बजे कम हुआ। एएसपी व एसडीएम की आयोजकों से वार्ता में कार्यक्रम आगे बढ़ाने की सहमति बनी। इसकी जानकारी जैसे ही बाहर बरामदे में बैठे लोगों को हुई तो वह फिर से हंगामा करने लगे। महिलाएं पुलिस से अभद्रता करने लगीं। यही नहीं जबरन एसडीएम कार्यालय में गेट पर धक्का मारकर महिलाएं अंदर घुस गईं। इस बीच पुलिस मूकदर्शक बनी रही। प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति स्थगित करने संबंधी नोटिस आयोजकों को रिसीव करा दी जिसके बाद सभी वापस चले गए। एएसपी ने कहा कि आगे अनुमति का आवेदन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी
बौद्ध कथा आगे बढ़ाने पर सहमति के बीच कहिंजरी क्षेत्र के एक छुटभैये नेता ने भगवान राम पर अभद्र टिप्पणी कर दी। उसने कहा कि उन्हें भगवान राम ने कुर्ता नहीं पहनाया। कुर्ता भीम साहब ने पहनाया है। यह कहते ही वहां मौजूद लोग नारेबाजी करने लगे और माहौल बिगड़ गया। हालांकि एएसपी के सख्त होने पर वह बैकफुट पर आ गए।
दुर्गा मंदिर पर होने वाली कथा भी स्थगित
बहादुरपुर गांव में सोमवार से ही दुर्गा मंदिर पर भागवत कथा का शुभारंभ किया जाना था। बवाल होने पर वहां की अनुमति भी नहीं दी गई। कथा आयोजकों का कहना है कि उनके यहां तो कभी कोई समस्या नहीं होती लेकिन दूसरों के विवाद के कारण हमारे कार्यक्रम की भी अनुमति निरस्त कर दी गई।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


