Kanpur News: अरुण कटियार को घोषित किया गया सिकंदरा का प्रत्याशी

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: सिकंदरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि नौशाद अली ने अरूण कटियार को सिकंदरा विधानसभा का प्रभारी/प्रत्याशी घोषित किया। कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के आरोप लगाए। 29 जुलाई को अकबरपुर में अगला सम्मेलन होगा जिसमें जितेन्द्र सिंह गुड्डन को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की जाएगी।

Kanpur News: अरुण कटियार को घोषित किया गया सिकंदरा का प्रत्याशी

Kanpur News: सिकंदरा,संवाददाता। कस्बे के एक निजी गेस्ट हाउस में रविवार को आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहंुचे मुख्य अतिथि नौशाद अली ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अरूण कटियार का हाथ उठाकर उन्हें सिकंदरा विधानसभा का प्रभारी/प्रत्याशी बनाने की घोषणा की। घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर उनके फैसले का स्वागत करते हुए खुशी का इजहार किया। रविवार को सिकंदरा के एक निजी गेस्ट हाउस में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं कानपुर, लखनऊ,चित्रकूट मंडलों के मुख्य मंडल प्रभारी नौशाद अली का कस्बे के बिरहाना चौराहे से बसपाईयों ने ढोल नगाढ़ों के साथ जगह- जगह उनका स्वागत किया। सम्मेलन मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने भाजपा, कांग्रेस व सपा पर तीखे हमले किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा, सपा की जनविरोधी नीतियों व भ्रष्टाचार को उजागर किया। उन्होंने विपक्षी दलों पर सत्ता के दुरूपयोग और पूंजीपतियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने हमेशा चुनाव के समय जनता से झूठे वादे किए और धरातल पर आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कोई काम नही किया। उन्होंने सिर्फ बसपा को ही सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय की सच्ची राजनीति करने वाली पार्टी बताया। इस मौके पर पूर्व एमएलसी भीमराव आंबेडकर,नरेन्द्र कुशवाहा,बीआर अहिरवार जोनल संयोजक,अनिल पाल,जीतेन्द्र संखवार,अजय गोयल जोनल प्रभारी,जितेन्द्र सिंह गुड्डन,जुनैद खान, जिलाध्यक्ष जवाहर संखवार,कुलदीप गौतम,उदय पाल,नरेन्द्र बाबू दोहरे,मुकेश कठेरिया,आशाराम भारती,सुबोध गौतम,मनोज संखवार, लाल मोहम्मद,मोनू खान व तौफीक कुरैशी आदि मौजूद रहे。

29 को अकबरपुर में सम्मेलन, जितेन्द्र सिंह गुड्डन होंगें प्रत्याशी

विधानसभा चुनाव के लिये प्रत्याशी की घोषणा में बसपा सबसे आगे हो गई है। सिकंदरा के बाद अब 29 जुलाई को अकबरपुर-रनियां विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन अकबरपुर में आयोजित होगा। इसमें चेयरमैन दीपाली सिंह के पति व पूर्व चेयरमैन जितेन्द्र सिंह गुड्डन को प्रत्याशी घोषित किया जायेगा। इसको लेकर क्षेत्र में होर्डिंग्स लगाने का काम शुरु कर दिया गया है। 29 जुलाई का कार्यक्रम गुड्डन सिंह के ही सिंह लान गेस्ट हाउस में आयोजित किया जायेगा।

अरुण कटियार को घोषित किया गया सिकंदरा का प्रत्याशी

-बसपा के विधानसभा सम्मेलन में मुख्य मंडल प्रभारी नौशाद अली ने की घोषणा

-कार्यकर्ताओं से मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिये जी जान से लगने का आह्वान

फोटो 19 एकेबी 17

परिचय-सिकंदरा में विधानसभा सम्मेलन को संबोधित करते नौशाद अली।

सामान्य प्रश्न

अरुण कटियार को कब और कहाँ प्रत्याशी घोषित किया गया?
अरुण कटियार को सिकंदरा विधानसभा का प्रभारी/प्रत्याशी रविवार को एक निजी गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में घोषित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur News: अरुण कटियार को घोषित किया गया सिकंदरा का प्रत्याशी