Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsBrutal Murder of Youth Found Near Pandu River Investigation Underway
बर्रा में युवक की हत्या, हाथ में रस्सी तो चेहरा बोरी से बांधा

बर्रा में युवक की हत्या, हाथ में रस्सी तो चेहरा बोरी से बांधा

संक्षेप:

Kanpur News - बर्रा आठ में एक युवक की निर्मम हत्या कर उसका शव पांडु नदी के पास खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। युवक के हाथ रस्सी से बंधे थे और चेहरे पर बोरी थी। पुलिस को सुबह शव मिलने की सूचना मिली। हत्या की जांच चल रही है और शव की पहचान नहीं हो पाई है।

Dec 03, 2025 02:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

बर्रा आठ में युवक की निर्मम हत्या करने के बाद शव को पांडु नदी के पास खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। युवक के हाथ पीछे से रस्सी से बांधे गए थे, जबकि चेहरे को बोरी से ढक कर ऊपर पत्थर रखा था। सुबह लोग सड़क से निकले तो शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस, फोरेंसिक टीम पहुंची। चेहरे से बोरी हटाई तो सिर के पीछे से खून निकल रहा था। आशंका है कि हत्यारोपितों ने सिर पर भारी वस्तु से प्रहार के बाद हाथ बांधे, फिर गला कस दिया। अचेत होने पर बोरी से चेहरा बांध कर फेंक दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शव जिस प्लॉट में पड़ा था, वहां टायरों के निशान भी मिले हैं, जबकि कुछ दूरी पर मृतक के दूसरे पैर का जूता पड़ा हुआ था। ऐसे में शव को कार से लाकर फेंकने की बात भी कही जा रही है। हत्या को देर रात अंजाम दिए जाने की आशंका है। बुधवार सुबह राहगीरों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। गुजैनी पुलिस के बाद डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी योगेश कुमार भी पहुंचे। डीसीपी के मुताबिक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।