Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsBrutal Attack Man Bites Off Brother s Thumb District Magistrate Orders Action
साहब, वो दौड़ाकर नाक व अंगुलियां काट लेता है...

साहब, वो दौड़ाकर नाक व अंगुलियां काट लेता है...

संक्षेप:

Kanpur News - -ककवन के दो युवकों ने डीएम से लगाई गुहार, पड़ोसी पर लगाया आरोप कानपुर।

Oct 31, 2025 10:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

साहब, वो दौड़ाकर नाक व अंगुलियां काट लेता है। किसी से भी झगड़ा होता है तो वह दौड़ाकर दांत से शरीर का कोई भी अंग काट लेता है। यह कहते हुए अवधेश जिलाधिकारी के सामने रोने लगा। समझाने पर अवधेश ने पूरी बात बताई तो हर कोई हतप्रभ रह गया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने तुरंत संबंधित थाना को फोन कर उचित कार्रवाई करने के साथ सुरक्षा को लेकर भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जनसुनवाई कर रहे थे। इसी बीच ककवन क्षेत्र के गुमानीपुरवा निवासी अवधेश अपने भाई दिवारी लाल के साथ पहुंचा और अपने ऊपर हुए जुल्मों की कहानी डीएम को बताई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अवधेश ने बताया कि 19 अक्तूबर को भाई दिवारी लाल का गांव के अलवर, भूरा व छविराम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। बात इतनी बढ़ी कि तीनों ने लाठी से न सिर्फ हमला कर दिया बल्कि अलवर ने दांत से दिवारी का अंगूठा काट लिया। वहीं, कुल्हाड़ी से सिर व कंधे पर वार किया। अवधेश ने बताया कि साहब यह पहला मामला नहीं है। 2023 में भी अलवर ने झगड़े के दौरान उसकी आधी नाक काट ली थी, तब वह जेल भी गया था। वह अब तक गांव के करीब छह से सात लोगों की नाक या अंगुलियां काट चुका है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संबंधित पुलिस को उचित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।