कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या का प्रयास

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर देहात के थनवापुर गांव में एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हुई और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी घटना के बाद फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

कुल्हाड़ी मारकर महिला की हत्या का प्रयास

कानपुर देहात। बरौर थाना क्षेत्र के थनवापुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार भोर एक युवक ने पारिवारिक महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार पर परिजन दौड़े तो आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला को गम्भीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बरौर के थनवापुर गांव में शुक्रवार भोर गांव के किशन संखवार की 40 साल की पत्नी गुड्डन किसी काम से निकली थीं। इसी बीच उसके पारिवारिक अवनीश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनो पक्षों के बीच पहले से भी रंजिश की बात कही गई है।

विवाद में अवनीश ने कुल्हाड़ी से गुड्डन पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार पर परिजन दौड़े तो आरोपित मौके से भाग निकला। परिजनों ने 112 पर सूचना दी। इस पर बरौर पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। अभी मामले में तहरीर नहीं दी गई है ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।