माता-पिता को पीटने पर भाई ने भाई का सिर फोड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - डेरापुर। संवाददाता थाना क्षेत्र के उमरी बुजुर्ग गांव में बुधवार को दो सगे भाइयों

 माता-पिता को पीटने पर भाई ने भाई का सिर फोड़ा

डेरापुर। संवाददाता थाना क्षेत्र के उमरी बुजुर्ग गांव में बुधवार को दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। बड़े भाई ने छोटे भाई पर ईंट से हमला कर दिया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घायल आयुष ने बताया कि उसका बड़ा भाई अभिषेक उर्फ राजन शराब के नशे में माता-पिता को गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर उसने ईंट मार दी। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी डेरापुर भेजा गया। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया आरोपी अभिषेक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।