गश खाकर गिरी ब्राजील की महिला की मौत
Kanpur News - कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी स्थित पेट्रोल पंप पर

कानपुर देहात, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार दोपहर बाद सीएनजी भरवाने के लिए रुकी कार से उतरी ब्राजील की एक बुजर्ग महिला अचानक गश खाकर गिर गई। उसको गंभीर हालत में मेडिकल कालेज अकबरपुर लाया गया।यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे मेे लेकर छानबीन शुरू की है। गाईवोटा जेड-77 पिवालिएइस, वोइटा- यूसीएसडी ब्राजील की रहने वाली बासठ साल की महिला सिल्विया रेजिना वहीं के युवक जान व युवती एरोजिया के साथ भारत भ्रमण पर आई थी। वह दिल्ली से हर्षिता टूर ट्रेवल्स की कार से कुल्लू मनाली व मथुरा, वृंदावन होकर श्री चैतन्य मठ नादिया पश्चिम बंगाल जा रही थी।
कार को दिल्ली निवासी धीरज चला रहा था। कानपुर-इटावा हाई-वे पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुंभी के पास स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी लेने के लिए कार के रुकने पर बुजुर्ग सिल्विया रेजिना कार से उतरकर लघुशंका के लिए जा रही थीं। इसी बीच वह अचानक गश खाकर गिर गई।उनको गंभीर हालत में उनके सहयोगी व कार चालक मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए।यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. निशांत पाठक ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही शव को मच्र्युरी मंें रखवाने के बाद मेमो भेजकर अकबरपुर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वहां पहुंचे अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने उनके साथियों व कार चालक से पूछताछ की। उन्होने बताया कि इस बाबत दूतावास को सूचना भेजी गई है। वहां से निर्देश मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


