Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsPratap Press Foundation Day Celebrating 112 Years of Journalism
'पत्रकारिता के पुरखे' का विमोचन, क्रांतिकारियों का है उल्लेख

'पत्रकारिता के पुरखे' का विमोचन, क्रांतिकारियों का है उल्लेख

संक्षेप:

Kanpur News - प्रताप प्रेस स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जनमानस फाउंडेशन ने ''पत्रकारिता के पुरखे'' पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रताप के साथ ही भारतीय हिंद

Nov 09, 2025 01:09 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

प्रताप प्रेस का स्थापना दिवस आज, 112 वर्ष पूर्व स्थापित हुआ था गणेश शंकर विद्यार्थी का प्रताप कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। प्रताप प्रेस स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर जनमानस फाउंडेशन ने 'पत्रकारिता के पुरखे' पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रताप के साथ ही भारतीय हिंदी पत्रकारिता के प्रमुख अखबारों के कृतित्व और उनके संपादकों के व्यक्तित्व पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के निदेशक एवं पुस्तक के लेखक प्रखर श्रीवास्तव ने कहा कि 112 वर्ष पूर्व गणेश शंकर विद्यार्थी ने प्रताप प्रेस स्थापित की थी। यह इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, इसके कई कारणों में से प्रमुख यह है कि आज़ादी के लिए कलम चलाने वाले कई क्रांतिवीरों ने इस पत्र में गुप्तनामों से लेख लिखे, शहीद-ए-आज़म भगत सिंह ने भी बलवंत नाम से प्रताप प्रेस में काम किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अतिथि के रूप में मौजूद आज़ाद व भगत के साथी क्रांतिवीर गया प्रसाद के पुत्र क्रांति कटियार ने कहा कि मेरे पिता ने भी प्रताप प्रेस में हुई कई बैठकों में हिस्सा लिया था। सीएसजेएमयू की प्रोफेसर विधि सिंह ने कहा पुस्तक 'पत्रकारिता के पुरखे' ने कई प्रमुख घटनाओं का उल्लेख किया है। एचबीटीयू के प्रोफेसर बृजेश सिंह ने कहा कि पुस्तक में माखनलाल चतुर्वेदी, गणेश शंकर विद्यार्थी के अलावा भगत सिंह की पत्रकारिता व सुभाष चंद्र बोस के फॉरवर्ड अखबार पर रोचक सामग्री है।इस अवसर पर राज किशोर कटियार, डॉ. सुमन बाला कटियार, प्रो नीलिमा शुक्ला, प्रभाकर श्रीवास्तव, स्वतंत्र प्रकाश, मिष्टी श्रीवास्तव, आज़ाद सिंह, बृज भूषण सिंह आदि मौजूद रहे।