पनकी मंदिर चौकी के पास महिला का शव फेंका

Feb 28, 2026 11:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कल्याणपुर में पनकी मंदिर पुलिस चौकी के पास कंबल में लिपटा एक महिला का शव मिला। पुलिस ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना है और संभवतः इसे कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस पहचान की कोशिश कर रही है।

पनकी मंदिर चौकी के पास महिला का शव फेंका

कल्याणपुर। पनकी मंदिर पुलिस चौकी के पास कंबल में लिपटा एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पनकी एसीपी समेत पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस की माने तो शव दो से तीन दिन पुराना है। शव को संभवतः कहीं बाहर से लाकर यहां फेंका गया है। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पुलिस शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।