सुशीला पाण्डेय की पार्थिव देह एम्स गोरखपुर को दान
कानपुर में युग दधीचि देहदान अभियान के तहत 77 वर्षीय महिला सुशीला पाण्डेय ने अपनी पार्थिव देह को एम्स गोरखपुर को सौंपा। यह देहदान का 320वां मामला है। अभियान प्रमुख मनोज सेंगर और माधवी सेंगर ने इसे सुनिश्चित किया। सुशीला के भतीजे और अन्य लोग इस मौके पर मौजूद थे।

कानपुर। युग दधीचि देहदान अभियान ने 320वीं आहुति के रूप में बुधवार को जूही बारादेवी निवासी 77 वर्षीय महिला सुशीला पाण्डेय की पार्थिव देह को एम्स गोरखपुर को सौंप दिया गया। अभियान प्रमुख मनोज सेंगर एवं माधवी सेंगर ने एम्स पहुंच कर इस काम को अंजाम दिया। विभागाध्यक्ष एनाटमी डॉ. विवेक मिश्र ने अपने सहयोगियों के साथ देह को सम्मान सहित स्वीकार किया। देह समर्पण के समय स्वर्गीय सुशीला पाण्डेय के भतीजे अरविंद कुमार पाण्डेय, ज्ञानमूर्ति पाण्डेय, पार्षद हरी स्वरूप तिवारी, निक्कू, हर्ष द्विवेदी आदि मौजूद थे। एम्स गोरखपुर को दी गई यह सातवीं देह है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


