Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsBJP s Professional Meet in Kanpur to Boost Common Man Engagement
भाजपा-प्रोफेशनल मीट में 10 को हिस्सा लेंगे डिप्टी सीएम

भाजपा-प्रोफेशनल मीट में 10 को हिस्सा लेंगे डिप्टी सीएम

संक्षेप:

Kanpur News - भाजपा-प्रोफेशनल मीट में 10 को हिस्सा लेंगे डिप्टी सीएम भाजपा-प्रोफेशनल मीट में 10 को हिस्सा लेंगे डिप्टी सीएम

Thu, 6 Nov 2025 06:15 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर। भाजपा प्रोफेशन मीट के जरिए आमवर्ग में अपनी पैठ बनाने का खाका तैयार किया है। इस कड़ी में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अधीन भाजपा दक्षिण के बैनर तले 10 नवंबर को प्रोफेशन मीट करेगी। प्रोफेशनल मीट में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शिरकत करेंगे। भाजपा दक्षिण मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चल रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत ही यह सम्मेलन होगा। दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने बताया कि प्रोफेशनन मीट किदवई नगर के वृंदावन लॉन में होगा। मंडल अध्यक्षों को मंडलवार सूची बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ब्रजेश पाठक प्रबुद्धजनों से संवाद तो करेंगे ही साथ ही आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मीट में चिकित्सक, इंजीनियर, प्रोफेसर, शिक्षक, सीए, उद्योगपति, व्यापारी, कारोबारी, अधिवक्ता ,खिलाड़ी, रंगकर्मी और व्यावसायिक लोगों से संवाद करेंगे।