भाजपा का महिला सम्मेलन आज ,जिला प्रभारी मंत्री आएंगे
Kanpur News - कानपुर में भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के पारित न होने के विरोध में सीएसजेएमयू में नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में महिलाओं को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल बांटे गए। भाजपा ने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया। जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित न होने के विरोध में भाजपा नारी शक्ति सम्मेलन का आयोजन शनिवार को सीएसजेएमयू हाल में करेगी। भाजपाइयों ने सम्मेलन में महिलाओं को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल बांट न्योता दिया। बिल पारित न होने का ठीकरा भाजपा ने कांग्रेस औऱ सपा सहित विपक्षी दलों पर फोड़ा है। इस सम्मेलन में जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शिरकत करेंगे। उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह और उपेंद्र पासवान की अगुवाई में सीएसजेएमयू परिसर जाकर हाल का निरीक्षण किया गया। मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि योगेंद्र उपाध्याय समाज की बुद्धजीवी वर्ग की महिलाओं को संबोधित करेंगे।
इस मौके पर विश्विद्यालय की महिला प्रोफेसरों, महिला कर्मचारियों को पीले चावल दे कर कार्यक्रम में आमंत्रित किया। यहां अनुराग शर्मा, अभिनव दीक्षित, शिवांग मिश्र, गणेश शुक्ला, जितेंद्र सचान, अर्जुन बेरिया रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


