Kanpur News: मैथानी ने 16.26 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कानपुर के वार्ड-57 (पनकी) में 16.26 लाख रुपये की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इसमें सड़क निर्माण और क्षेत्रीय निवासियों को पेयजल प्रदान करने हेतु नया सबमर्सिबल पंप शामिल है। इस दौरान कई स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे।

Kanpur News: कानपुर। भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने 16.26 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। ये कार्य वार्ड-57 (पनकी) में होंगे। इसके तहत पनकी स्थित एसबीआई चौराहे से 90 मीटर तक की सड़क निर्माण, पनकी में नूनियनपुरवा वाली सड़क के निर्माण कार्य और नूनियनपुरवा में क्षेत्रीय निवासियों को पेयजल राहत दिलाने के लिए नया सबमर्सिबल पंप लगेगा। यहां पार्षद आरती त्रिपाठी, जीतू बाजपेयी, विजय पटेल, पवन सविता, चंद्रमणि चौबे, मकसूदन, अश्वनी पाल, विकास, राजेश सिंह रहे।


