मैथानी ने 23वीं बार इलाज को दिलवाए 48 लाख

Mar 15, 2026 06:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने 23वीं बार 52 गरीब मरीजों के इलाज के लिए 47.87 लाख रुपये सीएम आर्थिक सहायता फंड से दिलवाए। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य गरीबों की मदद करना है और वे सड़क, नाली, पार्क, पुल, पेयजल एवं सीवर के विकास कार्यों को भी नैतिक कर्तव्य मानते हैं।

मैथानी ने 23वीं बार इलाज को दिलवाए 48 लाख

कानपुर। भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपने कार्यकाल में 23वीं बार 52 गरीबों एवं जरूरतमंदों की जान को बचाने के लिए उनकी बीमारियों के इलाज की खातिर 47.87 लाख रुपये सीएम आर्थिक सहायता फंड से दिलवाए। मैथानी ने कहा कि मेरे जीवन का लक्ष्य है कि मजबूर गरीबों की मदद होती रहे। इसके साथ ही सड़क नाली खड़ंजा, पार्क, पुल, पेयजल एवं सीवर के भी काम करवाना नैतिक कर्तव्य समझता हूं। सीएम योगी आदित्यनाथ के फंड से इन 52 मरीजों का पैसा अस्पताल एकाउंट में चला गया है। अब इन सभी का बेहतर इलाज होता रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।