बूथवार युवाओं को वोटर बनाने के लिए खटखटाई कुंडी

Jan 16, 2026 09:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - कानपुर में भाजपा ने शुक्रवार से बूथवार युवाओं को वोटर बनाने के लिए घर-घर जाकर अभियान शुरू किया। उत्तर और दक्षिण जिला संगठन की टीमों ने 1145 बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क किया। सांसद एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदाता बनने से वंचित लोगों के फॉर्म-6 भरे और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का प्रयास किया।

बूथवार युवाओं को वोटर बनाने के लिए खटखटाई कुंडी

कानपुर,प्रमुख संवाददाता। शुक्रवार से भाजपा उत्तर, दक्षिण और ग्रामीण जिला संगठन की टीमों ने अपने-अपने जिलों में बूथवार युवाओं को वोटर बनाने के लिए घर-घर जाकर कुंडी खटखटाई। अभियान के तहत उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित गोविंदनगर तो दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह की अगुवाई में टीमें निकलीं। 1145 बूथों पर चार से पांच भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां घर-घर पहुंचीं। ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने बिल्हौर, चौबेपुर और घाटमपुर इलाकों के बूथों के घरों में जाकर 18 जनवरी तक चलने वाले विशेष अभियान की जानकारी दी। सांसद रमेश अवस्थी छावनी विधानसभा के बूथ संख्या 10 व 345, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल किदवई नगर विधानसभा में बूथ संख्या 205 व 43, दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह किदवई नगर विधानसभा में बूथ संख्या 256, विधायक महेश त्रिवेदी बूथ संख्या 262 व 287, अरुण पाठक बूथ संख्या 51 व 58 एवं रघुनंदन भदौरिया ने बूथ संख्या 83 व 66 के तहत घर-घर संपर्क किया।

मतदाता बनने से वंचित रह गए लोगों के फॉर्म-6 भरवाए। सांसद रमेश अवस्थी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी तक मतदाता बनने से वंचित रह गए लोगों के नाम हर हाल में मतदाता सूची में दर्ज कराएं। अनीता गुप्ता, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, सुमित तिवारी रहे। सतीश महाना ने दिए निर्देश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बूथ संख्या- 244 के घरों में बीडी राय, सोनू बाबा सहित कई भाजपाइयों ने घर-घर जाकर कुंडी खटखटाई। सतीश महाना ने शहर से बाहर होने पर शुक्रवार से शुरू हुए नव मतदाता बनाओ अभियान की कड़ी में टीम को निर्देश दिए थे कि हर छूटे मतदाता को वोटर बनवाएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।