ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरभाजपा- दद्दा और हटी को संगठन ने तलब किया

भाजपा- दद्दा और हटी को संगठन ने तलब किया

आज होगी पूछताछ, प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई रिपोर्टसदन में भाजपा पार्षदों के बीच...

भाजपा-  दद्दा और हटी को संगठन ने तलब किया
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरThu, 19 Nov 2020 05:43 PM
ऐप पर पढ़ें

आज होगी पूछताछ, प्रदेश नेतृत्व को भेजी गई रिपोर्टसदन में भाजपा पार्षदों के बीच हुई भिड़ंत का मसला

कानपुर। प्रमुख संवाददाता

नगर निगम सदन में भाजपा पार्षदों के बीच हुए झगड़े को जिला और प्रदेश नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। जिला नेतृत्व ने इस घटना को अनुशासनहीनता माना है। घटनाक्रम की पूरी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेज दी है। इसके अलावा जिला नेतृत्व ने दोनों झगड़ालू पार्षदों को बयान के लिए 20 नवंबर -2020 को तलब भी किया है।

बीते बुधवार को नगर निगम में चल रहे सदन के दौरान भाजपा पार्षद महेंद्र शुक्ल दद्दा और रमेश चंद्र हटी के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि जूतों से पीटने के शब्दों की बौछार हुई। होहल्ला के बीच सदन को स्थगित कर दिया गया था और महेंद्र शुक्ल के सदन में आने पर छह महीने की रोक लगा दी गई। घटना की जानकारी होने पर प्रदेश नेतृत्व ने जिला इकाई से पूरी घटना की गुरुवार को जानकारी ली। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला इकाई ने दोनों पार्षदों से घटना की पूरी हकीकत जानने को शुक्रवार को तलब किया है।

पार्षद जो बताएंगे, उसी की रिपोर्ट भेज देंगे

नगर निगम सदन में भाजपा पार्षदों के बीच जो कुछ हुआ, वह गलत है। इसमें किसकी गलती है? और क्या परिस्थितियां बनी थी कि आपस में ही पार्टी के लोग भिड़ गए। इन्हीं चीजों की जानकारी के लिए दोनों पार्षदों को बुलाया है। इसमें जो पता चलेगा, उसकी पूरी रिपोर्ट प्रदेश को भेज देंगे, वैसे भी घटना की जानकारी शीर्ष नेतृत्व को दी जा चुकी है?

सुनील बजाज, भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें