Kanpur News: कैबिनेट मंत्री ने बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: पुखरायां में बुधवार को बीजेपी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन हुआ। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का संदेश दिया। सम्मेलन में कई अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

Kanpur News: कैबिनेट मंत्री ने बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित

Kanpur News: पुखरायां,संवाददाता। कस्बे के नगर पालिका बैंक्वेट हाल में बुधवार को बीजेपी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने तहसील क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया। बुधवार को आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने पहुंचकर पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र में मालार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कैबिनेट मंत्री ने तहसील क्षेत्र के पुखरायां,अमरौधा,बरौर, गजनेर और मुक्ता नगर आदि मंडल के पवन कुमार,दिनेश सिंह पाल, रेखा देवी,आदर्श कटियार, विवेक कुमार,अमित कुमार,अंकित शुक्ल, प्रमोद त्रिपाठी, शशिकांत, ऋषि पाल, शिवम आदि बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बूथ अध्यक्षों सहित अन्य कार्यकर्ताओ से गांव-गांव तक सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया। सम्मेलन में करुणा शंकर दिवाकर,सौरभ मिश्रा,आशीष तिवारी,भूप नारायण सचान आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur News: कैबिनेट मंत्री ने बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित