ज्येष्ठ माह के पहले मंगल पर उमड़े हनुमान भक्त

May 05, 2026 10:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कानपुर में ज्येष्ठ माह का पहला मंगलवार बड़ा मंगल के रूप में मनाया गया। हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और ठंडा शरबत वितरित किया गया। पनकी धाम में विशेष रूप से अधिक भक्त पहुंचे। इस माह कुल आठ मंगल पड़ेंगे।

ज्येष्ठ माह के पहले मंगल पर उमड़े हनुमान भक्त

कानपुर वरिष्ठ संवाददाता। ज्येष्ठ माह का पहला मंगलवार बड़ा मंगल के रूप में मनाया गया। शहर के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने जय हनुमान के जयकारे लगाए। हनुमान चालीसा का पाठ किया। सर्वाधिक भक्तों की भीड़ पनकी धाम हनुमान मंदिर में रही। अन्य हनुमान मंदिरों में भी भक्त उमड़े। अनेक स्थानों पर ठंडा शरबत, पानी आदि का वितरण किया गया। पनकी धाम में सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। मौसम अच्छा होने के कारण यह क्रम देर शाम तक चलता रहा। मंदिर के अंदर लंबी कतारें लगीं। यहां हनुमान जी के जयकारों लगते रहे। बड़ा चारौहा हनुमान मंदिर, सोटे वाला मंदिर, किदवई नगर और दक्षिणेश्वर समेत शहर के अन्य सभी हनुमान मंदिरों में पहले मंगल पर हजारों भक्त उमड़े। बड़ा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से शरबत वितरण हुआ। इस माह आठ मंगल पड़ेंगे। भक्त इसे बड़ा अथवा बुढ़वा मंगल के नाम से भी पुकारते हैं।

सुंदरकांड पाठ का आयोजन

ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार पर रामेष्ट धाम केशव मधुवन वाटिका में सुंदरकांड पाठ का आयोजन समिति के अध्यक्ष जयराम दुबे व महासचिव राजेन्द्र अवस्थी के मार्गदर्शन में किया गया। राजेन्द्र अवस्थी ने बताया कि रामेष्ट धाम में हर मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ विगत 14 वर्षों से निर्बाध रूप से होता आ रहा है। यहां सुंदरकांड में प्रमुख रूप से जयराम दुबे, राजेन्द्र अवस्थी, श्याम बिहारी शर्मा सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक राधा कृष्ण त्रिपाठी, वीके दीक्षित, कृष्ण मुरारी शुक्ला, चन्द्रशेखर मिश्रा, चन्द्र भूषण मिश्रा, शेर बहादुर सिंह, पीके त्रिपाठी, राजेश्वरी दुबे, रेनू अवस्थी आदि मौजूद थे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

हनुमान जी की पूजा

चित्रांशी कल्याण सेवा समिति के उपाध्यक्ष शैलेश बिहारी श्रीवास्तव के नेतृत्व में विष्णु पुरी में हनुमान जी की पूजा एवं हनुमान चालीसा का पाठ कर शरबत वितरण किया गया। संरक्षक डॉ. अशोक श्रीवास्तव, अनूप निगम एडवोकेट, अध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव, महामंत्री विष्णु प्रधान, अनुप्रिया श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, सतीश खरे, राजेश श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव और हर्ष माथुर आदि मौजूद थे।

पूछे जाने वाले प्रश्न

बड़ा मंगल कब मनाया गया?
ज्येष्ठ माह का पहला मंगलवार बड़ा मंगल के रूप में मनाया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।