Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsBhagwan Bhairav Aarti Celebrated at Anandeshwar Temple in Kanpur on Bhairav Ashtami
भैरव अष्टमी मनाई, आनन्देश्वर और काल भैरव में मची धूम

भैरव अष्टमी मनाई, आनन्देश्वर और काल भैरव में मची धूम

संक्षेप: Kanpur News - कानपुर वरिष्ठ संवाददाता भैरव अष्टमी के महापर्व पर बुधवार को कानपुर काशी श्री

Thu, 13 Nov 2025 12:22 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर वरिष्ठ संवाददाता भैरव अष्टमी के महापर्व पर बुधवार को कानपुर काशी श्री आनंदेश्वर मंदिर में श्री भैरव बाबा की विशेष पूजा अर्चना आरती की गई।शहर के काल भैरव मंदिर में इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। केक भी काटा गया। भैरोघाट स्थित काल भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर बाबा का पूजन अर्चन किया। इस दौरान पंडित विकास शुक्ला ने बाटी चूरमे का बाबा को भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरित किया। काल भैरव अष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया। इस दौरान बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, पंडित विकास शुक्ला, बाबा कालिंद्री तिवारी, अंश अवस्थी, श्लोक अवस्थी, बबलू सैनी, अंकित तिवारी आदि मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जूना अखाड़े की आनन्देश्वर मंदिर में हुई विशेष आरती में हजारों की संख्या में भक्तगण मौजूद थे। विवेकपुरी महाराज, महंत अरुण भारती महाराज, मथुरा गिरी महाराज, सुनील गिरी महाराज, अत्रिवन महाराज ने भैरव बाबा की आरती पूजन की। जूना अखाड़ा मीडिया प्रभारी आशुतोष कुमार अंश के अनुसार बाबा भैरव अष्टमी के पावन पर पर जूना अखाड़े के मुख्यालय हरिद्वार सहित कानपुर शाखा परमट मंदिर में परम पूज्य हरि गिरि जी महाराज के चित्र पर गुरु मूर्तियों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। जूना अखाड़ा मीडिया प्रभारी के अनुसार बताया कि शास्त्रों में कुल तीन तरह के गुण बताए गए हैं, सत्व, रज और तम। इन तीन गुणों से मिलकर ही सृष्टि की रचना हुई है। शिव जी इन तीनों गुणों के स्वामी हैं। शास्त्रों में कुल 64 भैरव बताए हैं। इन तीनों गुणों के अलग-अलग तीन भैरव बटुक, काल और आनंद हैं।