रिपोर्टिंग चौकी बेहमई: जीडी है नहीं चौकी इंचार्ज 1 सिपाही चला रहे चौकी

Mar 02, 2026 10:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

Kanpur News - सिकंदरा के बेहमई में दस्यु सुंदरी फूलन देवी द्वारा सामूहिक नरसंहार के बाद ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए रिपोर्टिंग चौकी बनाई गई थी। लेकिन आज तक एक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। चौकी अब केवल नाम की रह गई है, जबकि पुलिस के लिए आरामगाह साबित हो रही है।

रिपोर्टिंग चौकी बेहमई: जीडी है नहीं  चौकी इंचार्ज 1 सिपाही चला रहे चौकी

सिकंदरा। बेहमई में दस्यु सुंदरी फूलन देवी द्वारा सामूहिक नरसंहार के बाद ग्रामीणों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शासन ने जिले में पहली बेहमई में रिपोर्टिंग चौकी बनाई, लेकिन आज तक एक भी मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया। चौकी की जीडी भी राजपुर थाने पहंुच गयी है। वहीं मुकदमें दर्ज होते हैं, यहां पर अब नाम की रिपोर्टिंग चौकी रह गयी है। सन 14 फरवरी 1981 को दस्यु सुंदरी द्वारा फूलन देवी द्वारा बेहमई गांव में सामूहिक नरसंहार के तहत 21 लोगों की हत्या कर दी गयी थी। शासन ने ग्रामीणों की सुरक्षा के बेहमई के ग्रामीणों के सुरक्षा के तहत रिपोर्टिंग चौकी स्थापित की, जो कुछ समय अनवां गांव में संचालित होती रही।

बाद में बेहमई में चौकी के निजी भवन का निर्माण किया गया, लेकिन विडंबना यह है कि बेहमई रिपोर्टिंग चौकी बनने से लेकर आज तक कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया। जिससे लगता है, बेहमई चौकी रिपोर्टिंग चौकी न होकर पुलिस का आरामगाह साबित हो रही है। वर्तमान समय में चौकी इंचार्ज नीरज कुमार अवकाश पर हैं। एक सिपाही योगेन्द्र कुमार को राजपुर थाने से अटैच कर लिया गया। केवल एक सिपाही संतोष कुमार के सहारे चौकी संचालित हो रही है। पहले यहां जीडी थी,लेकिन अब जीडी भी राजपुर थाने पहंुच गयी है। यहां मुंशी की भी तैनाती नहीं है। शासन के रिपोर्टिंग चौकी के नाम पर लाखों रूपये के वेतन के नाम पर खर्च के बाद भी चौकी का कोई उपयोग नहीं रह गया है। यमुना पट्टी में सुरक्षा के नाम पर संचालित रिपोर्टिंग चौकी बेमकसद साबित हो रही है। बेहमई के ग्रामीणों ने बताया कि चौकी केवल पुलिस के खाना बनाने से लेकर आराम करने तक सीमित हो रह गयी है। उन्होंने बताया कि जब हमारे यहां कोई विवाद होता है तो हम लोग राजपुर थाना जाते हैं। वहीं मुकदमा पंजीकृत होता है। यहां तो केवल रिपोर्टिंग चौकी के नाम पर औपचारिकता मात्र होती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।