ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरमार्निंग वॉक से पहले पर्यावरण दिवस पर सफाई का लिया संकल्प

मार्निंग वॉक से पहले पर्यावरण दिवस पर सफाई का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंगलवार की अलसुबह मार्निगं वॉक पर सरोजनी नायड पार्क में आये महिलाओं बच्चों ने पहले पार्क की सफाई की और उसे स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर पालिका के सफाई निरीक्षक अभय...

मार्निंग वॉक से पहले पर्यावरण दिवस पर सफाई का लिया संकल्प
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरTue, 05 Jun 2018 11:04 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंगलवार की अलसुबह मार्निगं वॉक पर सरोजनी नायड पार्क में आये महिलाओं बच्चों ने पहले पार्क की सफाई की और उसे स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर पालिका के सफाई निरीक्षक अभय सिंह यादव ने पौधा रोपण भी किया।

पर्यावरण दिवस पर सरोजनी नायूड पार्क पहुंचे बच्चों आैर महिलाओं ने मार्निगं वॉक करने से पहले पार्क गुटके और पॉलीथीन की पन्नी वटोर कूड़ेदान में डाली। इस मौके पर पालिका के सफाई निरीक्षक अभय सिंह यादव ने कहा कि पर्यावरण को बनाये रखने के लिए हम सबको सबसे ज्यादा पौधा रोपण पर ध्यान देना होगा। तभी हम सब को सुद्ध वातावरण मिलेगा और जीवन जीने में राहत की सांस भी। इस मौके पर शिक्षक संजय सिंघाल,अभय सिंह यादव,मीरा पटेल, सरोज देवी,राजेश्वरी राठौर,बृजेश श्रीवास्तव, अबध,प्रभु माली, शिवम,साहिल,डॉ0 प्रदीप,केके यादव,अमन,आस्था,कमला के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें