लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम को कई यादगार मैचों का गवाह बनाने वाले बीसीसीआई के सीनियर पिच क्यूरेटर शिवकुमार का मंगलवार को मैदान में ही दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनकी बनाई हुई पिच पर शुक्रवार से मेजबान उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के बीच मैच खेला जाएगा। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी में शामिल दोनों टीमों में उप्र का यह आखिरी लीग मैच है। टीम नॉकआउट में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। मेजबान उप्र वर्तमान में पांच मैचों में 40 अंक के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर है।
वहीं, चंडीगढ़ की टीम सबसे निचले पायदान पर है। चंडीगढ़ की टीम भले ही नॉकआउट का टिकट प्राप्त न कर पाएं लेकिन, उप्र का खेल बिगाड़ सकती है। गुरुवार को दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में बनी काली मिट्टी की पिच पर जमकर अभ्यास किया। सर्द मौसम को देखते हुए पहले सत्र में ओस अपना कमाल दिखा सकती है, जिसमें तेज गेंदबाज़ों को मदद मिलने की पूरी संभावना है। हालांकि धूप खिलने के साथ ही विकेट बल्लेबाजों की मददगार रहेगी। इसलिए, मैच में टॉस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कोच ज्ञानेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में उप्र की कमान कानपुर के आदर्श सिंह संभाल रहे हैं। जिन्हें ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेलने का अच्छा अनुभव है। साथ ही, प्रशांतवीर, अक्षु बाजवा, रितुराज शर्मा जैसे खिलाड़ी भी मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं। उधर, सीजन में सिर्फ एक जीत हासिल करने वाली चंडीगढ़ की टीम भी जीत के इरादे से उतरेगी। मुकाबला शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।