स्वर के तूफानी शतक से बीसीए लीजेंड्स 109 रन से जीता
Kanpur News - फोटो कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही संडे क्रिकेट लीग

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही संडे क्रिकेट लीग में खेले गए मैच में बीसीए-लीजेंड्स ने राइजिंग कानपुर वारियर्स को 109 रन से पराजित किया। बीसीए लीजेंड्स की ओर से स्वर टण्डन ने 157 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर हुए मैच में बीसीए-लीजेंड्स ने 25 ओवर में तीन विकेट पर 254 रन बनाए। टीम की ओर से स्वर टण्डन ने 157 रन नाबाद बनाए। विनीत रस्तोगी ने 32 रन और गुरुविंदर सिंह ने 29 रन नाबाद बनाए। गेंदबाजी में सौरभ गुप्ता ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी राइजिंग कानपुर वारियर्स की टीम 25 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी।
टीम की ओर से अंकुश चौहान ने नाबाद 54 रन और अवनीत सिंह ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में सुरेंद्र सिंह ने तीन, डॉ. इरफान व राज सिंह ने दो-दो विकेट लिया। स्वर टण्डन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


