आस्था-ऋतु विवाद में पुलिस को बैंक से फुटेज मिलने का इंतजार

Feb 13, 2026 12:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - कल्याणपुर में बैंककर्मी आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के बीच ब्राह्मण-ठाकुर विवाद बढ़ता जा रहा है। ऋतु ने पनकी थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि आस्था ने भी रिपोर्ट की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है। बैंक अधिकारियों ने भी इस मामले में डीएम से मुलाकात की है।

आस्था-ऋतु विवाद में पुलिस को बैंक से फुटेज मिलने का इंतजार

कल्याणपुर, संवाददाता। बैंककर्मी आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के बीच चल रही ब्राह्मण-ठाकुर रार थमने का नाम नहीं ले रही है। आईजीआरएस पर शिकायत करने वाली ऋतु गुरुवार को पति ऋषि के साथ पनकी थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराए। वहीं आस्था ने भी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। वहीं इस पूरे प्रकरण में पुलिस को निजी बैंक (घटनास्थल) से फुटेज मिलने का इंतजार है। वहीं बैंक अधिकारियों ने गुरुवार को डीएम से मुलाकात की है। पनकी स्थित बैंक शाखा के अंदर ‘ठाकुर हूं मैं कहकर सहकर्मी ऋतु के पति से अभद्रता करने वाली आस्था सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

इसके बाद ऋतु ने भी वीडियो वायरल कर अपनी बात रखी थी और आस्था पर अभद्रता के आरोप लगाए थे। इसके बाद इस विवाद ने ब्राह्मण-ठाकुर की रार का रूप ले लिया। ऋतु ने आईजीआरएस के जरिये तो आस्था ने थाने पहुंचकर शिकायत की थी। आईजीआरएस की शिकायत के आधार पर पनकी पुलिस ने ऋतु और उनके पति को थाने बुलाकर गुरुवार को पूछताछ की। ऋतु ने शुक्रवार को थाने में आस्था के खिलाफ शिकायत देने की बात कही है। वहीं आस्था भी ऋतु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और मानहानि का दावा करने की बात पर अड़ी हैं। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों ने थाने आकर अपनी-अपनी बात कही है। हालांकि अभी तक बैंक की ओर से कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है। मेरा इस्तीफा अभी तक मंजूर नहीं हुआ : ऋतु ऋतु ने बताया कि अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। बुधवार को बैंक की जांच टीम ने वीडियो कॉल पर उनके बयान लिए थे। वहीं आस्था अभी भी बैंक से छुट्टी पर हैं। अभी तक बैंक की किसी भी जांच टीम ने उनसे संपर्क नहीं किया है। हालांकि पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि इस प्रकरण में बैंक के अधिकारियों ने डीएम से मुलाकात की है। दोनों कर्मियों से लोग कर रहे हैं समझौते की बात आस्था और ऋतु दोनों को कुछ लोगों ने संगठन का पदाधिकारी बताते हुए बैठकर बातचीत कर समाधान निकालने का सुझाव दिया है। हालांकि दोनों तरफ से अभी इस विषय पर कोई भी विचार नहीं किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।