Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsAwareness Camp on Cleanliness and Tuberculosis at Girls College
क्षय रोग के प्रति बालिकाओं को किया गया जागरुक

क्षय रोग के प्रति बालिकाओं को किया गया जागरुक

संक्षेप:

Kanpur News - पुखरायां के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चिकित्सकों ने स्वच्छता और क्षय रोग पर जागरूकता शिविर आयोजित किया। छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और दवाएं वितरित की गईं। डॉक्टरों ने टीबी के लक्षणों और समय पर उपचार के महत्व पर चर्चा की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Jan 13, 2026 10:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

पुखरायां। कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को सीएचसी एवं पीएचसी अमरौधा के चिकित्सकों ने स्वच्छता एवं क्षय रोग के विषय में जानकारी देकर छात्राओं को जागरूक किया। जागरुकता शिविर में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ दवा का वितरण किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को सीएचसी व पीएचसी अमरौधा से डॉ. वन्दना, डॉ. पूनम, डॉ. प्रीती दीक्षित, सहायक अरशद खान, अनुराग तिवारी, हिमांशु यादव, नीतू यादव और ममता देवी आदि स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने पहुंचकर छात्राओं से व्यक्तिगत स्वच्छता एवं क्षय रोग के विषय में चर्चा की। डॉ. वंदना और डॉ. पूनम ने देश को टीबी रोग से मुक्त करने में लोगों को जागरूक होना जरूरी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

व्यक्ति को दो सप्ताह से ज्यादा खांसी आती है। बुखार आना, सीने में दर्द, वजन घटना, सांस फूलना, बलगम आना आदि क्षय रोग के मुख्य लक्षण है। लक्षण दिखने पर नजदीकी अस्पताल में जांच कराए, टीबी का समय से निदान और नियमित दवा सेवन से यह पूरी तरह सही हो सकता है। छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दवा का वितरण किया गया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य कामिनी पाल, नाहिद परवीन, अनुप्रिया गौतम, रोमिल गुप्ता, साधना सिंह, अलका चौहान, अल्पना दुबे, अमिता द्विवेदी आदि मौजूद रहे।