ऑटो चालक से अवैध वसूली करने पर मुकदमा, भेजा जेल

Apr 10, 2026 08:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - ऑटो चालक से अवैध वसूली करने पर मुकदमा, भेजा जेल ऑटो चालक से अवैध वसूली करने पर मुकदमा, भेजा जेल

ऑटो चालक से अवैध वसूली करने पर मुकदमा, भेजा जेल

चकेरी। रामादेवी चौराहे पर अवैध टेंपो स्टैंड में ऑटो चालक से वसूली करने पर एक आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चकेरी निवासी ऑटो चालक रोहित शुक्ला के अनुसार, वे रामादेवी चौराहे से मंधना वाले रूट पर ऑटो चलाते हैं। आरोप है कि वे जब रामादेवी चौराहे पर सवारी भरते हैं तो अवैध स्टैंड संचालक का गुर्गा टिंकू शुक्ला वसूली करता है। विरोध करने पर आरोपित मारपीट कर धमकाता है। इस पर रोहित ने चकेरी थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।