Kanpur News: मारपीट की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर हमला, सिपाही और होमगार्ड घायल

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

Kanpur News: कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के अमरसिंह पुरवा गांव में डायल-112 की टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। हमले में पीआरवी का सिपाही और होमगर्ड घायल हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की तलाश जारी है।

Kanpur News: मारपीट की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर हमला, सिपाही और होमगार्ड घायल

Kanpur News: कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के अमरसिंह पुरवा गांव में मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल-112 की टीम पर दबंगों ने हमला कर दिया। इसमें पीआरवी का सिपाही और होमागार्ड घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस फोर्स ने घायल सिपाही को सीएचसी भेजा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अमरसिंह पुरवा गांव के रहने वाले भूरा सिंह के साथ गुरुवार शाम को कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। भूरा की बेटी दुर्गा ने डायल- 112 पर पड़ोसियों के मारपीट करने की सूचना दी।

इस पर पीआरवी सिपाही प्रेमराज शक्य व होमागार्ड देवेंद्र दुबे ने गांव पहुंचकर छानबीन शुरू की। इसी बीच दूसरे पक्ष के रामदीन व उनके समर्थकों ने पीआरवी टीम पर हमला कर दिया। इसमें सिपाही व होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसओ रूरा सुधीर भरद्वाज पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और घायल सिपाही व होमगार्ड को उपचार के लिए सीएचसी रूरा भेजा। इसके साथ ही मुख्य आरोपित रामदीन को हिरासत में ले लिया। एसओ रूरा ने बताया कि घायल सिपाही की तहरीर पर रामदीन उसकी पत्नी प्रियंका व तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा डालने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रामदीन को गिरफ्तार कर अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsKanpur News: मारपीट की सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम पर हमला, सिपाही और होमगार्ड घायल