उस्मानपुर में भाजपा नेता समेत तीन पर जानलेवा हमले में 20 पर रिपोर्ट
- मुख्य आरोपी वीरू रह चुका है जिला बदर, इससे पहले दर्ज हैं आठ केस

कानपुर, संवाददाता। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के उस्मानपुर में सोमवार रात को भाजपा नेता समेत तीन पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने चार को नामजद करते हुए 15 से 20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। रविवार को पहले एक पीड़ित का हाथ तोड़ दिया था। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने से नाराज आरोपियों ने अगले दिन जमकर पथराव और मारपीट की थी। इसमें दो लोगों के सिर भी फट गए थे। सार्वजनिक जगह पर पथराव करते और बच्चों के इधर-उधर भागते वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
घटना का विवरण
उस्मानपुर में रहने वाली रामजानकी पाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें उन्होंने बताया कि इलाके का रहने वाला वीरू उर्फ विकास वर्मा उनके परिवार से खुन्नस रखता है। रविवार शाम को उनके पति लालजी पाल मंदिर में पूजा करने गए थे। आरोप है कि लौटते समय वीरू ने अपने साथियों के साथ मिलकर पथराव कर दिया था। इसमें उनके पति का हाथ टूट गया था। इसकी तहरीर उन्होंने उस्मानपुर चौकी और हनुमंत विहार थाने में दी थी। इसी से नाराज होकर विकास वर्मा अपने साथियों सौरभ वर्मा, हिमांशु वर्मा, ऋषभ वर्मा व 15-20 अन्य के साथ गणेश पार्क के सामने एकजुट हुए। उनके बेटे निलेश पाल को देखते ही गालीगलौज शुरू कर दी और उसे जमकर पीटा। इसी दौरान बेटे के दोस्त रितिक सिंह और नितिन गुप्ता पहुंचे तो उन पर पथराव कर दिया। इस हमले में दोनों के सिर फट गए। नितिन गुप्ता भाजपा के निरालानगर मंडल का मंत्री है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी तीन लोगों के खिलाफ एससीएसटी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वीरू का आपराधिक इतिहास
तीन साल पहले पुलिस ने वीरू को किया था जिलाबदर
वीरू पर मारपीट, हत्या के प्रयास समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। कमिश्नरेट पुलिस ने तीन साल पहले उसे छह महीने के लिए जिलाबदर भी किया था।
मंडल मंत्री का बयान
सिंगल फोटो के साथ
मैं तो मिलने गया था, मुझ पर टूट पड़े : मंडल मंत्री
हमले में घायल हुए भाजपा मंडल मंत्री नितिन गुप्ता ने बताया कि लालजी पाल का बेटा हिमांशु मेरा दोस्त है। उनके पिता का हाथ टूटने की सूचना पर मैं सोमवार शाम को उन्हें देखने पहुंचा था। वहां मारपीट और पथराव देखकर मैं तुरंत लौटने लगा। तभी पथराव कर रहे कुछ लड़कों ने मुझे घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। गिराकर बेल्टों और ईंटों से मारा। इसमें मेरा सिर फट गया। बाइक में भी तोड़फोड़ की।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


