
पीएम और सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला एई निलंबित
Kanpur News - प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता विनोद कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। अधीक्षण अभियंता के पत्र समेत पेन ड्राइव में भेजे गए ऑडियो पर प्रथम दृष्टया जांच के बाद कार्रवाई की गई।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता विनोद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता के पत्र समेत पेन ड्राइव में भेजे गए ऑडियो पर प्रथम दृष्टया जांच के बाद आवास विकास आयुक्त द्वारा कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। पनकी के रतनपुर कॉलोनी निवासी विपिन शुक्ला और आवास विकास के विद्युत खंड-3 के सहायक अभियंता विनोद के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत का ऑडियो तीन दिन पहले वायरल हुआ था।

आवास विकास आयुक्त द्वारा जारी किए गए निर्देश में विपिन की लिखित शिकायत का हवाला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि एई विनोद द्वारा उन्हें धमकाया गया। घर पर आकर देख लेने की धमकी दी गई। अपने बाप को घर पर बुला लेने के लिए कहा गया और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। आवास आयुक्त ने कहा है कि विनोद कुमार ने आवास विकास की छवि धूमिल की है। नियमों के विपरीत आचरण किया है। स्वेच्छाचारिता से काम किया है।
मामले की विभागीय का जिम्मा अधीक्षण अभियंता गाजियाबाद सौंपा गया है। विभागीय जांच में आरोप पत्र गठन के लिए अधीक्षण अभियंता विद्युत वृत्त को नामित किया गया है। इसके साथ ही निलंबन अवधि में जांच अधिकारी से संबद्ध कर दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


