अशोका ज्योति ने स्काई क्लब को छह विकेट से हराया
Kanpur News - कानपुर में हरेंद्र पाल आनंद क्रिकेट प्रतियोगिता में अशोका ज्योति ने स्काई क्लब को छह विकेट से हराया। स्काई क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए, जबकि अशोका ज्योति ने 31.4 ओवर में 163 रन बनाकर जीत हासिल की। शिवम ठाकुर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन से आबद्ध व सदर्न क्लब की ओर से चल रही प्रथम हरेंद्र पाल आनंद क्रिकेट प्रतियोगिता में अशोका ज्योति ने स्काई क्लब को छह विकेट से हराया।श्याम नगर स्थित आरपीसीए क्रिकेट मैदान पर हुए मैच में स्काई क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में आठ विकेट पर 161 रन बनाए। टीम की ओर से विश्वजीत सचान ने 32 रन, देवांश गुप्ता ने 31 रन, अनुरुद्ध सिंह ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में सुयश ने तीन व विवांशु ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी अशोका ज्योति ने 31.4 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मैच जीता।
टीम की ओर से शिवम ठाकुर ने नाबाद 63 रन, राघव अवस्थी ने 33 रन, अश्वनी सचान ने 28 रन बनाए। शिवम ठाकुर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Abhishek Singhशॉर्ट बायो: अभिषेक सिंह पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
अभिषेक सिंह भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के साथ खेल को लीड कर रहे हैं। 2016 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण (आईनेक्स्ट) जैसे प्रमुख अखबार से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2016 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े और प्रिंट मीडिया में मजबूत पकड़ बनाने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। 2010 से 2016 तक खेल, स्वास्थ्य, जिला प्रशासन, रेलवे समेत पूरे परिवहन आदि से जुड़ी कवरेज से बड़ा नाम बनाया। 2016 से हिन्दुस्तान से जुड़े और वर्तमान में उच्च, कृषि व तकनीकी शिक्षा के साथ खेल की खबरों का नेतृत्व कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिसर्च रिपोर्टिंग
B.Sc (मैथ्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण अभिषेक को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह तकनीकी व उच्च शिक्षा बीट पर कमांड होने के साथ रिसर्च और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।
शिक्षा और खेल विजन
शिक्षा और खेल विषयों पर अभिषेक को गहरी समझ है। उन्होंने आईआईटी जैसे संस्थानों में ड्रोन, यूएवी, कैंसर, हथियार, एयरोस्पेस, कृषि जैसे विषयों पर रिसर्च व नवाचार करने वाले वैज्ञानिकों के साथ इसरो, डीआरडीओ, यूजीसी, एआईसीटीई, आल इंडिया यूनिवर्सिटी के प्रमुखों के साथ खेल के राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
इंटरनेशनल टेस्ट, वन-डे व टी-20 क्रिकेट मैच के साथ अन्य खेलों की कवरेज
सेलिब्रेटी, मिनिस्टर, शिक्षाविद व खिलाड़ी का साक्षात्कार
रिसर्च व नवाचार से जुड़े विषय
उच्च शिक्षा, कृषि एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से जुड़े सेमिनार
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


