Kanpur News: सदा कल्याणकारी मार्ग का अनुसरण करें
हिन्दुस्तान, कानपुर
Kanpur News: कानपुर में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के वेद प्रचार सप्ताह के तहत श्रावणी पर्व पर स्वामी वेद भृता नंद सरस्वती ने गायत्री मंत्र की व्याख्या की। प्रधान डॉ. आशा रानी राय ने श्रद्धा और शुभ कर्मों पर ध्यान केंद्रित किया। यज्ञ का आयोजन प्यारेलाल आर्य ने किया और कार्यक्रम का संचालन मंत्री सत्येंद्र बाबू ने किया।

Kanpur News: कानपुर। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के वेद प्रचार सप्ताह में श्रावणी पर्व पर आर्य समाज कनवापुर, आर्य समाज कुंवरपुर और आर्य समाज चतुरीपुर में वेद मुख्य वक्ता हरिद्वार से आए स्वामी वेद भृता नंद सरस्वती ने गायत्री मंत्र की विस्तृत व्याख्या की। ईश्वर की सर्वव्यापकता, सर्वज्ञता की चर्चा करते हुए कहा कि श्रद्धा शुभ कर्मों की प्रेरणा देती है। अध्यक्षता करते हुए प्रधान डॉ. आशा रानी राय ने कहा कि उपासक प्रार्थना करता है कि हमारे जीवन में सभी दुर्गुण, दुर्व्यसन समाप्त हों और सदा कल्याणकारी मार्ग का अनुसरण करें। प्रारंभ प्यारेलाल आर्य ने यज्ञ से किया। संचालन मंत्री सत्येंद्र बाबू ने किया।
अन्य वक्ताओं में रामजी आर्य, राजेंद्र राय जगत नारायण गुप्ता और जय करण सिंह ने विचार रखे।


