अर्थराइटिस से बचना है तो दैनिक जीवन में करें सुधार
Kanpur News - अर्थराइटिस से बचना है तो दैनिक जीवन में करें सुधार अर्थराइटिस से बचना है तो दैनिक जीवन में करें सुधार अर्थराइटिस से बचना है तो दैनिक जीवन में करें सुधार

कानपुर। मजदूर यूनियन ने रविवार को अरमापुर इस्टेट में अर्थराइटिस पर जागरूकता सेमिनार किया। इसमें वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. नदीम फारूकी ने कहा कि गठिया एक ऐसी बीमारी है, जो धीरे-धीरे जोड़ों को प्रभावित करती है और यदि समय पर इसका उपचार न किया जाए तो यह व्यक्ति के दैनिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। उन्होंने आर्थराइटिस के विभिन्न प्रकारों जैसे ऑस्टियोआर्थराइटिस, रूमेटॉइड आर्थराइटिस आदि के बारे में बताया। डॉ. नदीम ने बताया कि बढ़ती उम्र, अनियमित जीवनशैली, अत्यधिक शारीरिक श्रम, मोटापा एवं पोषण की कमी इस बीमारी के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। इसके लक्षणों में जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न एवं चलने-फिरने में कठिनाई प्रमुख हैं।
उन्होंने सभी को सलाह दी कि यदि ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। यूनियन के अध्यक्ष आलोक सिंह, कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ सिंह चौहान, दुर्गादत्त राठौड़, अनमोल यादव, जितेंद्र कुमार, राम बाबू, नितेश अवस्थी, देवेंद्र वर्मा, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


