ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरसिटी  प्राइड : बॉलीवुड में उत्तर का जलवा, कानपुर बना पहली पसंद : जितेन लालवानी

सिटी  प्राइड : बॉलीवुड में उत्तर का जलवा, कानपुर बना पहली पसंद : जितेन लालवानी

सपनों को देखने बाद उनको पूरा करने में पूरा जीवन लग जाता है। इस समय बॉलीवुड में उत्तर का जलवा है, जिसमें कानपुर लोगों की पसंद बन रहा है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से टीवी सीरियल कलाकार जितेन लालवानी...

सिटी  प्राइड : बॉलीवुड में उत्तर का जलवा, कानपुर बना पहली पसंद : जितेन लालवानी
हिन्दुस्तान संवाद ,कानपुरWed, 20 Nov 2019 01:09 AM
ऐप पर पढ़ें

सपनों को देखने बाद उनको पूरा करने में पूरा जीवन लग जाता है। इस समय बॉलीवुड में उत्तर का जलवा है, जिसमें कानपुर लोगों की पसंद बन रहा है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से टीवी सीरियल कलाकार जितेन लालवानी ने अपने अनुभवों को साझा किया। बताया कि वह 'कहत हनुमान जय श्रीराम' सीरियल में नजर आएंगे।  


फिल्मी हीरो बनने के शौक ने टीवी कलाकार बना दिया। यह कहना है गोविन्द नगर के रहने वाले टीवी कलाकार जितेन लालवानी का। उन्होंने बताया कि अब से लगभग 27 साल हो गए, जब अपने सपनों को पूरा करने के लिए दो साल का वक्त लेकर मुम्बई गए थे। दो साल में डेढ़ साल फिल्म में हीरो बनने के चक्कर में इधर-उधर घूमे। आखिरी के छह महीने में टीवी के एक सीरियल में काम करने का मौका मिला। इसके बाद मैं आगे बढ़ने के लिए मेहनत करता गया। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सारियल से ही लोगों के बीच मेरी पहचान बनी। अब तक ससुराल गेंदा फूल, फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी, परमावतार श्रीकृष्ण आदि हिट सीरियल के साथ-साथ हॉफ गर्लफ्रैण्ड फिल्म में भी काम किया। इस समय आने वाले शो कहत हनुमान जय श्रीराम में हनुमान के पिता केसरी की भूमिका निभा रहे।

वेब सीरीज और माइथालॉजिकल हैं विकल्प
जितेन लालवानी कहते हैं कि आज मनोरंजन के कई विकल्प हो गए हैं। ऑनलाइन प्राइम शो वाले इतने ऐप हैं कि लोग उनको पसंद कर रहे हैं। इस समय दर्शकों के लिए वेब सीरीज, टीवी के माइथालॉजिकल सीरियल और इतिहास पर आधारित शो लोगों के पास विकल्प हैं। इंटरनेट के समय में लोग वेब सीरीज को पसंद कर रहे हैं। 

कानपुर बन गया अपना कानपुर
बॉलीवुड और टीवी सीरियल्स में शूटिंग की लोकेशन का भी दौर चलता है। जैसे पंजाब का शुरू हुआ तो कुछ समय तक ज्यादातर सीरियल में पंजाब ही देखने को मिलता है। इसी तरह शूटिंग लोकेशन में उत्तर को दिखाया जा रहा। इसमें कानपुर, बनारस और इलाहाबाद प्रमुख हैं। दर्शक इस समय कानपुर के कल्चर को पसंद कर रहे। यहां के बोली, भाषा और लोगों में अपनापन है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें