Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsAnnual Kabaddi Competition Held at New Light Education Center in Kanpur Dehat
कबड्डी प्रतियोगिता के साथ हुआ वार्षिक खेलों का समापन

कबड्डी प्रतियोगिता के साथ हुआ वार्षिक खेलों का समापन

संक्षेप:

Kanpur News - कानपुर देहात के न्यू लाइट एजूकेशन सेंटर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कक्षा-5 से 12 के छात्रों ने कबड्डी में भाग लिया। जूनियर वर्ग में कक्षा-9 की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में कक्षा-11 की टीम ने विजय हासिल की। छात्राओं में कक्षा-10 की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Dec 22, 2025 10:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

कानपुर देहात। न्यू लाइट एजूकेशन सेंटर अकबरपुर द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा-5 से 12 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कक्षा-5 से 12 की 12 टीमों ने कबड्डी के खेल में सुंदर प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की। सबसे पहले जूनियर वर्ग में कबड्डी की प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा-9 के आयुष यादव की टीम ने सबसे श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा-7 के अद्भुत यादव की टीम दूसरे स्थान पर रही। कक्षा-8 के आरुष प्रताप की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसके बाद सीनियर छात्रों के बीच में कबड्डी की प्रतियोगिता हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें कक्षा-11 के कैप्टन ब्रह्म यादव की टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर कैप्टन ऋषभ द्विवेदी कक्षा 12 की टीम ने अपना परचम लहराया। वहीं तीसरे स्थान पर स्पर्श यादव कक्षा 10 की टीम रही। इसके बाद छात्राओं के मध्य में कबड्डी की प्रतियोगिता हुई। इसमें कैप्टन पायल पाल कक्षा-10 की टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर अपना परचम लहराया। कैप्टन शगुन गुप्ता कक्षा 12 की टीम ने द्वितीय स्थान पर सफलता प्राप्त की। कैप्टन जया यादव की टीम ने तीसरे स्थान की शोभा बढ़ाई। इस दौरान प्रबंधक संतोष कुमार यादव ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। भविष्य में उत्तम शिक्षा प्राप्त कर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने का संकल्प दिलाया।