कोपेस्टेट शिक्षा सदन में मेधावियों को सम्मानित किया
Kanpur News - कोपेस्टेट शिक्षा सदन में मेधावियों को सम्मानित किया कोपेस्टेट शिक्षा सदन में मेधावियों को सम्मानित किया कोपेस्टेट शिक्षा सदन में मेधावियों को सम्मान

कानपुर। कोपेस्टेट शिक्षा समिति से संचालित कोपेस्टेट शिक्षा सदन जूनियर हाईस्कूल में बुधवार को नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित किया गया। संस्था के चेयरमैन विजय कपूर, लोक लेखा समिति के पूर्व सभापति अजय कपूर सहित उद्यमी सदस्यों ने बच्चों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए। कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल 27 मेधावी छात्रों को ट्रॉफी व 250 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ड्रेस, स्वेटर, जूते-मोजे, किताबें और कॉपियां निशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। यहां बलराम नरूला, नरेश पंजाबी, अवध पाल, भीम सेन, संतोष गुप्ता, प्रेम नारायण शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, बॉबी कपूर, शक्ति, लक्ष्मण खिलवानी, पम्मी खन्ना, अनूप कुशवाहा, गुरविंदर सिंह, हरेंदर सिंह, मुकेश रामचंदानी, सुरेश पूरी और कार्तिक कपूर आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


