Kanpur News: कमर दर्द के धोखे में युवा रीढ़ पर गठिया का हमला

हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता सुबह बिस्तर से उठते ही कमर में अकड़न, झुकने में परेशानी

Kanpur News: कमर दर्द के धोखे में युवा रीढ़ पर गठिया का हमला

Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता सुबह बिस्तर से उठते ही कमर में अकड़न, झुकने में परेशानी और आराम करने के बाद दर्द बढ़ना। युवा अक्सर इन संकेतों को थकान या मांसपेशियों की कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसकी वजह एंकायलूजिंग स्पॉन्डिलाइटिस भी हो सकती है। यह सूजन संबंधी गठिया है, जो धीरे-धीरे रीढ़ की लचक को प्रभावित कर देती है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अध्ययन में जनवरी से सितंबर तक 480 मरीज सामने आए। इनमें 80 फीसदी की उम्र 20 से 50 वर्ष के बीच रही। अध्ययन के अनुसार, करीब 90 फीसदी मरीजों ने शुरुआत में इसे सामान्य कमर दर्द समझकर न्यूरो विशेषज्ञों से लंबा इलाज कराया।

बीमारी का रीढ़ और जोड़ों पर असर

विशेषज्ञों के अनुसार, इस बीमारी में शरीर का इम्यून सिस्टम रीढ़ और उससे जुड़े जोड़ों में सूजन पैदा करने में अहम भूमिका निभाता है। इसका असर खासतौर पर रीढ़ और पेल्विस को जोड़ने वाले सैक्रोइलियक जोड़ों पर पड़ता है। लंबे समय तक सूजन रहने पर कुछ मरीजों में हड्डियों के किनारों पर नई हड्डी बनने लगती है। इससे रीढ़ की हड्डियां आपस में जुड़ सकती हैं और उसकी लचक कम हो सकती है। मरीज रीढ़ में दिक्कत समझता है, लेकिन असल समस्या कूल्हों में होती है।

सुबह की अकड़न है अहम संकेत

सुबह की अकड़न है अहम संकेत :

सामान्य कमर दर्द में आराम से राहत मिल सकती है, जबकि इस बीमारी में लंबे समय तक निष्क्रिय रहने से अकड़न बढ़ सकती है। चलने-फिरने से राहत मिलना इसका अहम संकेत है। बीमारी बढ़ने पर रीढ़ की गतिशीलता घटने, छाती का फैलाव कम होने और शरीर आगे की ओर झुकने का खतरा रहता है।

मरीजों के अनुभव और पहचान में देरी

इन्होंने बीमारी को समझने में लगाई देरी :

आर्य नगर के 28 वर्षीय युवक को सुबह उठने पर कमर में अकड़न रहती है। कुछ देर चलने के बाद राहत मिलती है, लेकिन आराम करने पर दर्द लौट आता है। जांच में यह सूजन संबंधी कमर दर्द का संकेत निकला। इसी तरह प्राइवेट नौकरीपेशा 35 वर्षीय व्यक्ति को कभी एक तो कभी दूसरे कूल्हे में दर्द होता है। महीनों न्यूरो विशेषज्ञ से इलाज कराया पर धीरे-धीरे कमर मोड़ने में परेशानी बढ़ने लगती है। बाद में एंकायलूजिंग स्पॉन्डिलाइटिस संबंधी दिक्कत सामने आई।

विशेषज्ञ की सलाह और जांच

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ आर्थो विशेषज्ञ डॉ. फहीम अंसारी के अनुसार, एंकायलूजिंग स्पॉन्डिलाइटिस के 90 फीसदी मरीज महीनों बीमारी को कुछ और समझते हैं। अध्ययन में देखा गया कि स्पाइन संबंधी दिक्कत के भ्रम में लंबे समय तक न्यूरो विशेषज्ञ से इलाज कराते रहे। अगर कमर दर्द के साथ सुबह उठने पर आधे घंटे से अधिक अकड़न रहना अहम संकेत है। सामान्य कमर दर्द के विपरीत इसमें चलने-फिरने से राहत मिल सकती है, जबकि लंबे समय तक आराम करने पर परेशानी बढ़ती है। रूमेटोलॉजिस्ट या हड्डी रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए। एमआरआई और अन्य जांचों से बीमारी की पहचान की जाती है।

लक्षण जिन्हें नजरअंदाज न करें

इनको न करें नजरअंदाज :

सुबह उठने के बाद आधे घंटे से अधिक कमर में अकड़न

तीन महीने से अधिक समय तक बना रहने वाला कमर दर्द

आराम करने पर दर्द बढ़ना, कभी दाएं तो कभी बाएं कूल्हे में दर्द

कमर मोड़ने, झुकने या रीढ़ की गति कम होने की परेशानी

-------------------

बचाव और जीवनशैली संबंधी सलाह

इन पर करें अमल :

लगातार कमर दर्द और सुबह की अकड़न पर परामर्श लें

डॉक्टर की सलाह से नियमित व्यायाम और स्ट्रेचिंग करें

लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठने से बचें

धूम्रपान से दूर रहें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦एंकायलूजिंग स्पॉन्डिलाइटिस के अहम संकेत क्या हैं?−
सुबह उठने के बाद आधे घंटे से अधिक कमर में अकड़न, तीन महीने से अधिक समय तक कमर दर्द, आराम करने पर दर्द बढ़ना और कमर मोड़ने या रीढ़ की गति कम होने की परेशानी इसके संकेत हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकानपुरKanpur News: कमर दर्द के धोखे में युवा रीढ़ पर गठिया का हमला