एसजीएम ः सिल्वर जुबली मीट में मिले पूर्व छात्र, बांटे अनुभव

Apr 05, 2026 07:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share

Kanpur News - एसजीएम इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरा नगर, कल्याणपुर में 1999 से 2001 बैच के छात्रों के लिए 'एल्युमिनाई मीट 2026' का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। प्रबंधक और निदेशक ने छात्रों को प्रेरित किया। उपस्थित शिक्षकों में प्रधानाचार्य संदीप कुमार पाठक और उप-प्रधानाचार्या उमा निगम भी शामिल थीं।

एसजीएम ः सिल्वर जुबली मीट में मिले पूर्व छात्र, बांटे अनुभव

एसजीएम इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरा नगर, कल्याणपुर में 1999 से 2001 बैच के छात्रों के लिए 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'एल्युमिनाई मीट 2026' का आयोजन किया। उपस्थित पूर्व छात्रों में अधिकांश आईएएस, पीसीएस, डिफेन्स सर्विसेस, इंजीनियरिंग, मेडिकल, मर्चेंट नेवी और सॉफ्टवेयर कंपनियों में हैं। उन्होंने अपने अनुभव बांटे। प्रबंधक अजित अग्रवाल ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। निदेशक चन्द्र प्रकाश गुप्त ने कहा कि बिना लक्ष्य के सफलता को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। प्रधानाचार्य संदीप कुमार पाठक, उप-प्रधानाचार्या उमा निगम, बृजेन्द्र सिंह, गौरीशंकर तिवारी, सुरेन्द्र दुबे, राजकुमार मौर्य, सुधीर मिश्रा, करुणा पांडेय और रेखा आदि मौजूद थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।